मेंढावां में दीपोत्सव मेला:6 दशक पुरानी परंपरा बनी आकर्षण, खरीदारी और मनोरंजन का ग्रामीणों ने उठाया लुत्फ

Nov 08, 2026 - 13:04
0
मेंढावां में दीपोत्सव मेला:6 दशक पुरानी परंपरा बनी आकर्षण, खरीदारी और मनोरंजन का ग्रामीणों ने उठाया लुत्फ
प्रतापगढ़ में लालगंज क्षेत्र के मेंढावां स्थित राजभवन मेंढावां चौहान नगर में दीपावली की पूर्व संध्या पर मेले का आयोजन किया गया। पिछले 62 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह मेला क्षेत्र की पुरानी परंपरा का हिस्सा है। मेले का उद्घाटन राजा सूबेदार सिंह चौहान ने किया। उद्घाटन के बाद मेले में लोगों की भीड़ जुटी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने विभिन्न दुकानों पर खरीदारी की और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। मेले का समापन तालुकदार सिंह चौहान ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, युवा नेता कुंवर प्रबल प्रताप, शुभम सिंह, धीरेंद्र सिंह चौहान और प्रांजल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User