संभल के गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी:झपकी आने से हुआ हादसा, 120 यात्री सवार थे; 8 गंभीर घायल

Nov 08, 2026 - 13:04
0
संभल के गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी:झपकी आने से हुआ हादसा, 120 यात्री सवार थे; 8 गंभीर घायल
संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि बड़ा हादसा हो गया। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से 120 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों के मुताबिक, बस में सवार लगभग सभी लोगों को चोटें आई हैं। आठ गंभीर घायलों को यूपीड़ा एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसा रात करीब 2:30 बजे बहजोई थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव के पास हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते आजमगढ़ जा रही थी। रास्ते में एक होटल पर खाना खाने के बाद बस आगे बढ़ी थी, तभी यह हादसा हो गया। होटल पर खाना खाने के बाद आगे बढ़ी थी बस बस नंबर BR 02 PC 6363 में करीब 120 यात्री सवार थे। सभी दिल्ली से दीपावली पर अपने घर आजमगढ़ जा रहे थे। यात्रियों के मुताबिक, होटल पर खाना खाने के बाद सफर शुरू हुआ। इसी दौरान ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही मची चीख-पुकार हादसे के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। यात्री एक-दूसरे की मदद से बाहर निकले। घायलों में गुड्डू पाल (24), पप्पू (22), नीरज (25), बलवंत (29), सूरज प्रकाश (31), सूरज (34), विजेंद्र गौड़ (50) और अवनीश (30) शामिल हैं। सभी आजमगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। दिल्ली में मजदूरी करते हैं घायल घायल गुड्डू पाल ने बताया कि बस में करीब 110 से 150 लोग सवार थे। बस पलटने से कई यात्रियों को चोटें आईं। इलाज के लिए आठ लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें से चार बाद में वहां से चले गए। गुड्डू दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते हैं, जबकि पप्पू टाइल्स लगाने का काम करते हैं। दोनों दीपावली पर घर लौट रहे थे। हाइड्रा से सीधी कराई गई बस बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन की मदद से पलटी बस को सीधा कराया गया। इसके बाद घायलों को यूपीड़ा एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User