टायर गर्म होने से गिट्टी लदे डंपर में आग लगी:हमीरपुर के लक्ष्मी तिराहे पर एक घंटे तक लगा जाम, कोई जनहानि नहीं

Nov 29, 2026 - 11:17
0
टायर गर्म होने से गिट्टी लदे डंपर में आग लगी:हमीरपुर के लक्ष्मी तिराहे पर एक घंटे तक लगा जाम, कोई जनहानि नहीं
हमीरपुर में लक्ष्मी तिराहे के पास रविवार तड़के गिट्टी लदे डंपर में आग लग गई। आग बुझने तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुकी रही। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 2:20 बजे डंपर नंबर यूपी 78 जीएन 5790 महोबा जिले के कबरई से गिट्टी लेकर कानपुर जा रहा था। लक्ष्मी तिराहे के पास डंपर के टायर गर्म हो गए और आग लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस को बुलाया। दमकल कर्मियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। आग बुझाने के बाद डंपर हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ। यातायात पुलिस इंस्पेक्टर नंदलाल यादव ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User