मेरठ के अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा:पति बोले- संभल में भर्ती कराने को कहा था, लेकिन एंबुलेंस चालक मेरठ ले आया

Oct 26, 2026 - 10:49
0
मेरठ के अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा:पति बोले- संभल में भर्ती कराने को कहा था, लेकिन एंबुलेंस चालक मेरठ ले आया
मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित फैमिली हेल्थ हॉस्पिटल में सोमवार सुबह इलाज के दौरान 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने सीएमओ से शिकायत कर अस्पताल संचालक, डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संभल में इलाज कराने के लिए बुलाया था एंबुलेंस चालक संभल के सिंहपुर गांव निवासी विमलेश (40) पत्नी अरविंद गुर्जर हेपेटाइटिस-बी से पीड़ित थीं। परिजनों के मुताबिक, कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। रविवार रात हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्होंने हसनपुर गांव के एक एंबुलेंस चालक को बुलाया था। परिजन विमलेश को संभल में डॉक्टर राजीव गुप्ता के यहां भर्ती कराना चाहते थे। महिला के पति अरविंद गुर्जर का आरोप है कि एंबुलेंस चालक उनके मना करने के बावजूद विमलेश को मेरठ ले आया। यहां गढ़ रोड स्थित फैमिली हेल्थ हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती करा दिया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद पति ने लगाए आरोप अरविंद गुर्जर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को उनकी इच्छा के विपरीत मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज में लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल संचालक की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। सीएमओ से शिकायत, जांच का आश्वासन मौके पर पहुंचे छात्र नेता विनीत चपराना ने भी मामले की शिकायत सीएमओ से की। परिजनों ने अस्पताल संचालक, डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमओ ने मामले की जांच कराकर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल परिजन महिला का शव लेकर संभल रवाना हो गए। नोट: डॉक्टरों पर लापरवाही और एंबुलेंस चालक पर जबरन मेरठ ले जाने के आरोप परिजनों ने लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User