मेरठ में दूसरी शादी करने पर घर पहुंची पहली पत्नी:घरवालों ने मारपीट कर निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ FIR

Oct 26, 2026 - 11:22
0
मेरठ में दूसरी शादी करने पर घर पहुंची पहली पत्नी:घरवालों ने मारपीट कर निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ FIR
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर दिल्ली की युवती से शादी करने के बाद दूसरी युवती से निकाह करने का आरोप लगा है। दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर पहली पत्नी मेरठ स्थित पति के घर पहुंची और विरोध जताया। आरोप है कि इस दौरान पति और उसके परिवार के सदस्यों ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रविवार रात लोहियानगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई थी शादी पश्चिमी दिल्ली के गीतांजलि पार्क निवासी माला के अनुसार, उसकी शादी 25 मई 2024 को मेरठ के भवानीनगर, कांच का पुल निवासी मुसीर अंसारी के साथ हुई थी। माला का दावा है कि दोनों का विवाह पश्चिमी दिल्ली के जिलाधिकारी की अनुमति से विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुआ था। शादी का पंजीकरण भी कराया गया था। इसके अलावा दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से भी विवाह किया था। माला के मुताबिक, शादी के बाद मुसीर उसे लेकर दिल्ली में रहने लगा था। कुछ समय बाद वह मेरठ आ गया। दूसरी शादी का पता चलने पर पति के घर पहुंची माला ने आरोप लगाया कि मुसीर ने मेरठ के कांच का पुल निवासी आयशा से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर वह पति के घर पहुंची और विरोध जताया। आरोप है कि इस दौरान मुसीर, हनीफा, टोनी उर्फ राशिद, निशा और शहनवाज ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर लोहियानगर थाना पुलिस ने मुसीर अंसारी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों की भूमिका और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User