मंत्री राजभर बोले- खड़गे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है:कहा था- मोदी का बाप भी जाएगा; आगरा के 3 बूथों पर दोबारा वोटिंग

Oct 26, 2026 - 10:49
0
मंत्री राजभर बोले- खड़गे का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है:कहा था- मोदी का बाप भी जाएगा; आगरा के 3 बूथों पर दोबारा वोटिंग
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया। कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और पीएम मोदी का साथ दे रही है, इसलिए अब उनके कार्यक्रमों में कुर्सियां ​​खाली रह जाती हैं। राजभर ने कहा- खड़गे का ध्यान खाली कुर्सियों पर ही अटका रहता है। वे सोचते हैं कि 'जो लोग यहां बैठने वाले थे, वे सब कहां चले गए?' नतीजतन, वे चिड़चिड़े होते जा रहे हैं। हम उनके विवादित बयानों की निंदा करते हैं। खड़गे को देश से माफी मांगनी चाहिए। यह स्वीकार करना चाहिए कि उन्होंने जो कहा वह गलत था। खड़गे ने रविवार को पटना में कहा था कि मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। दरअसल, बापू सभागार में उनकी स्पीच के दौरान एक व्यक्ति ने कहा था कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी। इधर, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर दोबारा मतदान चल रहा है। फतेहाबाद, सैंया और खेरागढ़ के एक-एक बूथ पर शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। तीनों बूथों पर कुल 2,346 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 23 अक्टूबर को हुए मतदान के दौरान सपा ने बूथ कैप्चरिंग और मतपत्रों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User