मेरठ के स्कूलों में संविधान संवाद अभियान शुरू:2 से 24 नवंबर तक कार्यक्रम चलेगा, 26 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी

Nov 02, 2026 - 21:50
0
मेरठ के स्कूलों में संविधान संवाद अभियान शुरू:2 से 24 नवंबर तक कार्यक्रम चलेगा, 26 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी
मेरठ के राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार, 2 नवंबर को संवैधानिक साक्षरता अभियान ‘संविधान संवाद’ की शुरुआत हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में यह अभियान 2 से 24 नवंबर तक जिले के स्कूलों में चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। अभियान के बाद 26 नवंबर को संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रस्तावना पढ़कर समझाए संविधान के मूल्य अभियान के पहले सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता क्लब के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा और अपर जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल हुईं। कॉलेज के प्रधानाचार्य, नोडल शिक्षक, क्लब के सदस्य और विद्यार्थी भी मौजूद रहे। सोनिका वर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान के निर्माण, संविधान सभा और संविधान निर्माताओं के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना और उसमें शामिल मूल्यों को समझाया। इसके बाद अधिकारियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ प्रस्तावना का पाठ किया और उसके शब्दों के अर्थ पर चर्चा की। अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी जरूरी अपर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए। स्कूलों में चल रहा यह अभियान विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में मदद करेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से संविधान से जुड़े सवाल पूछे गए। उन्हें स्कूलों में संविधान कॉर्नर बनाने और नियमित कक्षाओं के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों को रोजमर्रा के जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User