मेरठ के उलधन गांव में 120 लोगों की जांच:महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल के सौजन्य से लगा मुफ्त चिकित्सा शिविर
मेरठ के हापुड़ रोड स्थित उलधन गांव में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 120 से ज्यादा लोगों ने जांच कराई। एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, मेरठ के डॉक्टरों ने शिविर में आए लोगों की जांच की। स्कूल की छात्राओं और महिला-पुरुषों को दवाएं भी दी गईं। शिविर में बीपी, शुगर, खून और दांतों की जांच की गई। डॉ. दीपांशु सैनी, डॉ. हिना, डॉ. गरिमा सचदेवा, डॉ. हिमांशु सांगवान और डॉ. ऋषि कांत ने मरीजों की जांच की। इस दौरान कुछ लोगों में गंभीर बीमारी भी देखने को मिली। जिन्हें संबंधित चिकित्सक ने अस्पताल पहुंचकर जांच करने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले तनाव मुक्त, संतुलित आहार और समय से नींद पूरी करना होती है। लेकिन भाग दौड़ भरी जिंदगी में यह सब नहीं हो पता हैं, इसी वजह से बीमार होते हैं। शिविर में शिवानी, सचिन पाल, विनेश राणा, कुमकुम, विमला, सौरभ चपराना, मंजीत और संजय कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)