ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण:शामली पुलिस लाइन में सीपीआर देने और रक्तस्राव रोकने के तरीके सिखाए
शामली में सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन शामली में यातायात पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के विभिन्न तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से पहले किस तरह प्राथमिक उपचार दिया जाना चाहिए। घायलों को सुरक्षित तरीके से संभालने, रक्तस्राव रोकने और सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही आपातकालीन स्थिति में बिना देरी किए किस प्रकार प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जाए, इसके व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती समय घायल व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी प्राथमिक उपचार की जानकारी होने पर घायल की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य यातायात पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक और दक्ष बनाना है, ताकि सड़क हादसों सहित अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में वे तत्काल मदद कर सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)