मेरठ में अहोई अष्टमी पर सजे बाजार:मिट्टी के करवे से लेकर गोटा-घुंघरू वाले सजावटी करवे तक उपलब्ध

Oct 31, 2026 - 14:59
0
मेरठ में अहोई अष्टमी पर सजे बाजार:मिट्टी के करवे से लेकर गोटा-घुंघरू वाले सजावटी करवे तक उपलब्ध
अहोई अष्टमी के पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। एक नवंबर को महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं। बाजारों में मिट्टी के करवे, मीठे करवे, अहोई माता के कैलेंडर और पूजन सामग्री की खरीदारी हो रही है। दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। पूजा के लिए बाजार में सादे मिट्टी के करवे 60 से 80 रुपए से शुरू होकर उपलब्ध हैं। वहीं, सजावटी करवे भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। इनकी कीमत 100 रुपए से शुरू है। इन करवाें को गोटा-पट्टी, रंगीन सजावट और घुंघरुओं से सजाया गया है। कुछ करवे पारंपरिक डिजाइन में तैयार किए गए हैं, जिन पर आकर्षक गोटा लगाया गया है। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार सादे और सजावटी करवे खरीद रही हैं। इसके साथ ही मीठे करवे और अहोई माता के चित्र वाले कैलेंडर की भी मांग है। अहोई अष्टमी पर महिलाएं दिनभर व्रत रखकर शाम को अहोई माता की पूजा करेंगी। पूजा के दौरान माता को भोग लगाकर संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की जाएगी। पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां चल रही हैं। महिलाएं पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पहले से जुटा रही हैं, ताकि व्रत के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। दूसरी ओर, दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजारों में त्योहार की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दुकानदारों ने सजावटी सामान, रंग-बिरंगी झालर और लाइटों को दुकानों पर लगाना शुरू कर दिया है। दीये, घर सजाने के सामान और दीपावली से जुड़ी अन्य वस्तुओं की दुकानें भी धीरे-धीरे सज रही हैं। अहोई अष्टमी की खरीदारी के साथ ही दीपावली के बाजार की रौनक भी बढ़ने लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User