मेरठ में किसानों ने किया कैंट विधायक का विरोध:सड़क पर जुलुस निकाल कर बोले- मुआवजा और प्लॉट नहीं तो चुनाव में वोट नहीं

Oct 25, 2026 - 20:12
0
मेरठ में किसानों ने किया कैंट विधायक का विरोध:सड़क पर जुलुस निकाल कर बोले- मुआवजा और प्लॉट नहीं तो चुनाव में वोट नहीं
मेरठ में लोहियानगर, वेदव्यासपुरी और गंगानगर योजना के किसानों ने मुआवजे और प्लॉट आवंटन की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। रविवार को गंगानगर योजना के किसानों ने पंचायत करने के बाद जुलूस निकाला। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में मुआवजा और प्लॉट नहीं मिलने पर मतदान नहीं करने का निर्णय लिया गया। किसानों ने कैंट विधायक का विरोध करते हुए अमित अग्रवाल और मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने जुलूस के माध्यम से अन्य किसानों को भी आंदोलन से जुड़ने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोहियानगर, वेदव्यासपुरी और गंगानगर योजना के किसानों की मांगों का समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द ही आपस में बैठक कर एमडीए परिसर का घेराव करने की रणनीति बनाई जाएगी। युवा किसान संघर्ष समिति लोहियानगर और ग्रामीण एवं शहरी क्रांतिकारी मोर्चा ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। संघर्ष से जुड़े गौरव गुर्जर काजीपुर ने कहा कि तीनों योजनाओं के किसानों की लड़ाई में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए आगे भी तन-मन-धन से साथ रहेंगे। किसान नेता बाबा धर्मपाल भड़ाना ने भी जल्द बड़े आंदोलन की तैयारी करने का सुझाव दिया। प्रदर्शन में राजेश्वरी मां सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और किसान शामिल हुए। किसानों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User