चंदौली में गौवंश तस्करी करते दो गिरफ्तार:रिंग रोड पर जांच के दौरान वाहन से 4 गौवंश बरामद, पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे

Oct 25, 2026 - 21:02
0
चंदौली में गौवंश तस्करी करते दो गिरफ्तार:रिंग रोड पर जांच के दौरान वाहन से 4 गौवंश बरामद, पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे
चंदौली के अलीनगर पुलिस ने रिंग रोड पर जांच के दौरान एक मालवाहक वाहन से चार गौवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने वाहन में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार किया। ये गौवंश को काटने के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस टीम पचफेड़वा रिंग रोड पर ड्यूटी पर थी। वाराणसी से आ रहे टाटा मैजिक वाहन को रोकने की कोशिश की तो चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन और दोनों आरोपियों को पकड़ा। वाहन में बेरहमी से लादे गए चार गौवंश मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौवंशों को वाराणसी से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। आरोपियों की पहचान बिहार के भभुआ जिले के दीपक गुप्ता और सोनहन थानाक्षेत्र के पप्पू कुमार यादव के तौर पर हुई है। पुलिस टीम में अलीनगर थानाध्यक्ष गगन राज सिंह, राकेश कुमार सिंह, योगेन्द्रनाथ यादव और संतोष कुमार शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User