बकाया रकम के विवाद में दो युवकों पर हमला:लखनऊ में बीचबचाव करने आई मां का मंगलसूत्र छीना, जान से मारने की धमकी दी
पारा थाना क्षेत्र की पुरानी कांशीराम कॉलोनी में 28 हजार रुपये के बकाया लेनदेन को लेकर विवाद में दो युवकों पर डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची एक युवक की मां के साथ भी मारपीट की गई और उनका मंगलसूत्र छीन लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पारा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले से घात लगाकर बैठे थे पुरानी कांशीराम कॉलोनी निवासी सारिता के मुताबिक, उन्होंने 22 अक्टूबर को रमाकांत शर्मा के खिलाफ 28 हजार रुपये के बकाये और धमकी देने के संबंध में पारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर 23 अक्टूबर की शाम रमाकांत, कपिल, आयुष, प्रदीप और उनकी दो बहनें डंडे लेकर घात लगाकर बैठे थे। सिर पर डंडे से वार किया तहरीर के अनुसार, इसी दौरान सारिता का बेटा अमन अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपितों से विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी बीच आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से अमन के दोस्त के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। वहीं, अमन के पेट पर भी हमला किया गया। घटना में दोनों की हालत गंभीर होने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग सारिता का कहना है कि बेटा और उसके दोस्त को बचाने के लिए जब वह मौके पर पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि रमाकांत ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़िता ने 24 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पारा पुलिस ने 25 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)