मांझे से 9 साल की बच्ची का गला रेता:ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन कर बचाई जान, पिता के साथ बाइक से घर लौट रही थी
लखनऊ के सआदतगंज के कटरा विजन बेग इलाके में चौपटिया रोड पर उड़ते हुए खतरनाक मांझे ने बाइक से जा रही 9 साल की बच्ची तस्किया का गला रेत दिया। बच्ची अपने पिता के साथ घर लौट रही थी, तभी अचानक मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। गले में गहरा घाव होने से खून बहने लगा। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। चौक के हुसेनाबाद पीरबुखारा निवासी इंजीनियर सैय्यद सुहैल अब्बास रिजवी मंगलवार शाम करीब 4 बजे बेटी तस्किया के साथ सिब्तेनाबाद से घर लौट रहे थे। वह फूफी के चालीसवें में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान तस्किया बाइक पर आगे बैठी थी। चौपटिया रोड पर अचानक उड़ता हुआ पतंग का मांझा उनके सिर पर आ गिरा। सुहैल ने एक हाथ से मांझा हटाने की कोशिश की, लेकिन वह बेटी की गर्दन में फंस गया। बच्ची को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे पिता सुहैल मांझा निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान मांझे से तस्किया की गर्दन कट गई और खून बहने लगा। पिता ने बेटी के गले पर हाथ रखकर खून रोकने की कोशिश की और उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर बच्ची की जान बचाई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की शिकायत सुहैल अब्बास ने शनिवार शाम सआदतगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पतंगबाज की पहचान की जाएगी। पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)