मेरठ पहुंचे रालोद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा:2027 में सभी 403 सीटों पर गठबंधन की जीत का किया दावा, महिलाओं, युवाओं पर पार्टी का फोकस

Oct 24, 2026 - 15:24
0
मेरठ पहुंचे रालोद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा:2027 में सभी 403 सीटों पर गठबंधन की जीत का किया दावा, महिलाओं, युवाओं पर पार्टी का फोकस
राष्ट्रीय लोकदल के यूपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा शनिवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन यूपी में सभी 403 सीटों पर जीत हासिल करेगा। कहा कि रालोद को कितनी सीटें मिलेंगी या नहीं इस पर शीर्ष नेतृत्व वार्ता कर रहा है। लगातार संवाद हो रहे हैं। फिलहाल हमारा उद्देश्य हर वर्ग के बीच जाना और उन्हें पार्टी की प्राथमिकताओं व कार्यों से अवगत कराना है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के जयंती समारोह पर उनके गांव में जो आयोजन होना है उसकी भी पूरी तैयारियां हैं। आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी के भी आने की प्रबल संभावना है। फील्ड सर्वे, छवि के आधार पर देंगे टिकट विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन का आधार क्या होगा? इस सवाल के जबाव पर कहा कि हम सभी दावेदारों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। सर्वे हो रहा है। इसमें दावेदार की सामाजिक छवि, लोगों के बीच उसके संबंध, जनता से कनेक्शन और ग्राउंड कनेक्ट क्या है ये सब देखा जा रहा है। जो भी दावेदार साफ छवि और जनता के बीच अच्छे संबंधों वाले होंगे उनको अवसर दिया जाएगा। सीट बंटवारे पर शीर्ष नेतृत्व कर रहा बातचीत गठबंधन में रालोद को कितनी सीटें मिल रही हैं, कहां हमारे कैंडिडेट चुनाव लड़ेंगे, कौन चेहरे होंगे ये शीर्ष नेतृत्व तय कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और भाजपा की टॉप लीडरशिप के लोग इस पर बातचती कर रहे हैं। वहीं से तय होगा कि गठबंधन कितनी सीटों पर और किस प्रकार चुनाव लड़ेगा। वो कोई भी सीटें हो सकती हैं। सीटों के पॉलिटिकल समीकरण और जातीय समीकरणों के आधार पर भी रिपोर्ट बना रहे हैं। उसी के अनुसार टिकट दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User