निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी:बस्ती में DM ने अधिकारियों को दी चेतावनी, बोलीं-निर्देशों का पालन करें

Oct 24, 2026 - 16:15
0
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी:बस्ती में DM ने अधिकारियों को दी चेतावनी, बोलीं-निर्देशों का पालन करें
बस्ती जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टरवार तैनात सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण शनिवार को दोपहर 2 बजे अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को उनके दायित्वों, क्षेत्रीय भ्रमण, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और निर्वाचन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के बीच समन्वय बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें। किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए समय से उसका निराकरण सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी निर्वाचन संबंधी निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन करें और अपने क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी रखें। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या या सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि निर्वाचन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मानसी दहिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, नौशीन, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रद्युम्न कुमार, अहमद फरीद खान, हिमांशु कुमार, उमाकान्त तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User