हापुड़ में मतदाता सूची दुरुस्त करने दो दिवसीय अभियान शुरू:डीएम ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को दिए निर्देश
हापुड़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को सही करने के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू हुआ है। अभियान के पहले दिन शनिवार को जिलाधिकारी कविता मीना ने जिले के बूथों पर लगे कैंपों का दौरा किया। DM कविता मीना ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची में बदलाव की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि घर-घर सर्वे कर कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए। जिलाधिकारी ने फॉर्म-6 (नए नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) और फॉर्म-8 (विवरण सुधारने या पता बदलने) से जुड़े कामों की जानकारी ली। उन्होंने 18 साल के युवाओं के नाम सूची में जोड़ने और गलतियों को ठीक करने पर जोर दिया। डीएम ने सभी बूथों पर मतदाता सहायता केंद्र चालू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए नाम दर्ज कराने या जानकारी में बदलाव के लिए आने वाले लोगों को फॉर्म भरने में मदद दी जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)