बदायूं में बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत:साइकिल से कॉलेज जाते वक्त हुआ हादसा, दो दिन तक चला इलाज

Oct 24, 2026 - 16:31
0
बदायूं में बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत:साइकिल से कॉलेज जाते वक्त हुआ हादसा, दो दिन तक चला इलाज
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल छात्रा सृष्टि (16) की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह साइकिल से स्कूल जाते वक्त यह हादसा हुआ था। दो दिन तक बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चला। उझौली गांव की सृष्टि खुनक के राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बरेली रोड पर चौपाल सागर मार्केट के पास एक बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत बरेली के निजी अस्पताल ले गए। दो दिन इलाज के बाद भी हालत नहीं सुधरी। शनिवार सुबह दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सृष्टि अपने पिता राजीव कुमार की तीन बेटियों और एक बेटे में से एक थी। पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक, बाइक चलाने वाला युवक उनके ही गांव का है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User