टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सेट पर बढ़ेगी सख्ती:FWICE ने जारी की सिक्योरिटी एडवाइजरी, हर क्रू मेंबर्स और यूनिट के बैकग्राउंड की जांच होगी

Oct 24, 2026 - 13:10
0
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सेट पर बढ़ेगी सख्ती:FWICE ने जारी की सिक्योरिटी एडवाइजरी, हर क्रू मेंबर्स और यूनिट के बैकग्राउंड की जांच होगी
मुंबई में टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रोड्यूसर्स और प्रोडक्शन हाउस से शूटिंग सेट पर सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की अपील की है। फेडरेशन ने कहा है कि सेट पर काम करने वाले हर व्यक्ति की पहचान और बैकग्राउंड की जांच की जाए। साथ ही स्टूडियो और शूटिंग लोकेशन पर एंट्री कंट्रोल भी मजबूत किया जाए। FWICE ने साफ किया कि क्रू की जांच को केवल कागजी प्रक्रिया न समझा जाए। इसे सुरक्षा व्यवस्था का जरूरी हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इसका मकसद एक्टर्स, डायरेक्टर्स, टेक्नीशियंस और दूसरे कर्मचारियों को संभावित खतरे से बचाना है। क्रू की पहचान और दस्तावेजों की जांच जरूरी FWICE ने प्रोडक्शन हाउस से ऐसे लोगों को काम पर रखने में सावधानी बरतने को कहा है, जिनकी पहचान और पेशेवर रिकॉर्ड की पुष्टि नहीं हुई है। फेडरेशन ने क्रू मेंबर्स का सही रिकॉर्ड रखने और जरूरत पड़ने पर उनकी अलग से बैकग्राउंड जांच कराने की सलाह भी दी है। फेडरेशन के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़ी एसोसिएशन अपने सदस्यों का रिकॉर्ड रखती हैं। उनके जरिए लोगों के दस्तावेज और पेशेवर योग्यता की जानकारी जुटाई जा सकती है। हालांकि, किसी एसोसिएशन का सदस्य होना पूरी बैकग्राउंड जांच का विकल्प नहीं है। जरूरत पड़ने पर प्रोडक्शन हाउस को अलग से जांच करनी होगी। FWICE ने यह भी कहा है कि शूटिंग के दौरान किसी संदिग्ध गतिविधि या संभावित खतरे की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया जाए। एक्टर्स के साथ टेक्नीशियंस और वर्कर्स की सुरक्षा पर भी जोर FWICE ने कहा है कि शूटिंग सेट की सुरक्षा केवल एक्टर्स या चर्चित हस्तियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, टेक्नीशियंस, आर्टिस्ट और दूसरे वर्कर्स की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। फेडरेशन ने प्रोड्यूसर्स, फिल्ममेकर्स और इंडस्ट्री की अलग-अलग एसोसिएशनों से मिलकर काम करने की अपील की है। इसके तहत लोगों की भर्ती से लेकर शूटिंग लोकेशन पर एंट्री और सुरक्षा व्यवस्था तक हर स्तर पर सावधानी बरतने को कहा गया है। 18 अक्टूबर को जुहू में हुई थी टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फुटबॉल ग्राउंड के बाहर निकलते हुए फायरिंग हो गई। दो हमलावरों ने 5-7 राउंड फायरिंग की। टाइगर जख्मी हुए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी। ड्राइवर के जख्मी होने पर टाइगर श्रॉफ ड्राइविंग सीट पर आए और सीधे अस्पताल पहुंचे। हमले के 24 घंटे के अंदर ही सभी आरोपी गिरफ्तार हुए। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने सलमान खान, अमिताभ बच्चन की भी रेकी की थी। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे पहले फरवरी में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर भी फायरिंग की खबर आई थी। वहीं, अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User