सैफ अली खान ने बजाया गिटार:एक्टर ने ड्रमर्स के साथ की जैमिंग, इम्प्रेस होकर करीना ने पूछा सवाल

Oct 24, 2026 - 12:38
0
सैफ अली खान ने बजाया गिटार:एक्टर ने ड्रमर्स के साथ की जैमिंग, इम्प्रेस होकर करीना ने पूछा सवाल
सैफ अली खान ने हाल ही में बालकनी में इलेक्ट्रिक गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर किया। वह कुछ म्यूजिशियन के साथ जामिंग करते नजर आए। सैफ ने एक पीला इलेक्ट्रिक गिटार पकड़ा हुआ था, जिसके चारों ओर एम्पलीफायर और दूसरे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स थे। वीडियो पर करीना कपूर खान ने रोमांटिक कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “दुनिया का सबसे कूल पति कौन है? क्या मैं कह सकती हूं, मेरा?” वीडियो शेयर करने के साथ सैफ ने अपनी पोस्ट में मजाकिया अंदाज में लिखा, “ग्रूव मिल गया, टेम्पो खो गया, फिर भी बहुत मजा आया।” सैफ का म्यूजिक से जुड़ाव सैफ पहले भी कई मौकों पर म्यूजिक में अपनी दिलचस्पी दिखा चुके हैं। उन्होंने गिटार बजाने का हुनर भी दिखाया था। सैफ रॉक बैंड्स के साथ परफॉर्म कर चुके हैं। इनमें परिक्रमा भी शामिल है। मई 2025 में करीना ने सैफ और अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान की घर पर जामिंग करते तस्वीरें शेयर की थीं। करीना गन्स एन रोजेज के कॉन्सर्ट में नहीं जा सकी थीं। इसके बाद उन्होंने घर पर ही अपने म्यूजिशियन ढूंढ लिए। उन्होंने पिता-पुत्र की तस्वीरों के साथ लिखा था, “शायद मैं गन्स एन रोजेज मिस कर गई, लेकिन मेरे पास अपने बैंड के लोग हैं।” सैफ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। सैफ की पहली पोस्ट पटौदी लाइब्रेरी को समर्पित थी। पोस्ट में वह लाइब्रेरी के अंदर पोज देते और पढ़ते नजर आए थे। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीता था घी सैफ हाल ही में अमिताभ बच्चन के टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आए थे। वह अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म ‘हाइवॉन’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। सैफ ने शो में अमिताभ बच्चन के सामने 10वें सवाल का सही जवाब देकर दो साल तक मुफ्त गोवर्धन घी की सप्लाई जीतने का इनाम हासिल किया था। इनाम के बारे में जानकर उनकी खुशी का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद फैन्स ने उन्हें प्यार से “घी लीजेंड” कहना शुरू कर दिया। हाल ही में सैफ और करीना ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी साथ नजर आए। वहां सैफ ने मजाक में बताया था कि उन्हें अब तक दो साल की घी सप्लाई नहीं मिली है। .............. यह खबर भी पढ़ें... सैफ अली खान@56; डायरेक्टर को न्यूड होने को कहा: बीच सड़क शख्स को दांतों से काटा, नवाब खानदान से होकर भी सरकारी बसों में सफर किया 90 का दशक था। मुंबई की सड़क पर दो गाड़ियां अचानक आमने-सामने आ गईं। एक कार में एक युवा एक्टर अपनी पार्टनर और दोस्त के साथ बैठा था। तभी दूसरी कार के ड्राइवर ने अचानक गलत मोड़ ले लिया। एक्टर ने उसे गुस्से में इशारा किया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों गाड़ियों के लोग सड़क पर उतर आए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User