खुद पर गोली चलवाकर दर्ज कराया था मुकदमा:बुलंदशहर में साजिश रचने वाले पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Oct 24, 2026 - 15:58
0
खुद पर गोली चलवाकर दर्ज कराया था मुकदमा:बुलंदशहर में साजिश रचने वाले पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए एक शातिर साजिश का पर्दाफाश हुआ है। विपक्षी को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने और उसकी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से खुद पर गोली चलवाने वाले मुख्य साजिशकर्ता पिता-पुत्र समेत तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते 30 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली देहात पर वादी श्रीपाल सिंह ने तहरीर दी थी कि उसके पिता ब्रहांसिंह को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया गया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अशोक कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में साक्ष्यों से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। जांच में सामने आया कि नामजद किए गए अशोक कुमार को झूठा फंसाया गया था, जबकि यह पूरी घटना ब्रहांसिंह ने अपने बेटे और एक अन्य साथी के साथ मिलकर खुद रची थी। पुलिस पूछताछ में घटना का जो कारण सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। करीब 10 साल पहले अभियुक्त ब्रहांसिंह ने विपक्षी अशोक कुमार के पिता बदले सिंह से रुपये लेकर 3 बीघा जमीन का इकरारनामा किया था। समय सीमा पूरी होने के बाद भी ब्रहांसिंह ने न तो रुपये लौटाए और न ही जमीन का बैनामा किया। इसके बाद बदले सिंह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। वर्ष 2020 में बदले सिंह की मृत्यु के बाद उनके बेटे अशोक कुमार (जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में एसएसबी में तैनात हैं और छुट्टी पर आए थे) ने मुकदमे की पैरवी जारी रखी। ​वर्ष 2024 में अदालत ने अशोक कुमार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बैनामा करने का आदेश दिया। इसके खिलाफ ब्रहांसिंह ने अपील दायर की थी, जिसकी सुनवाई 30 सितंबर 2026 को होनी थी। इसी तारीख को आधार बनाकर ब्रहांसिंह ने अपने बेटे श्रीपाल सिंह और श्रीपाल के साले रोहित के साथ मिलकर अशोक को फंसाने की साजिश रची और रोहित ने ब्रहांसिंह के हाथ में गोली मार दी ताकि सारा इल्जाम अशोक पर आ जाए। ​गिरफ्तार की पहचान ​श्रीपाल सिंह, ब्रहां सिंह और ​रोहित के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User