लापता लड़की के मामले में पार्षद पति का वीडियो वायरल:गाजियाबाद में युवक को छुड़ाने चौकी पहुंचने का आरोप, लड़की के भाई से हुई बहस

Oct 24, 2026 - 15:58
0
लापता लड़की के मामले में पार्षद पति का वीडियो वायरल:गाजियाबाद में युवक को छुड़ाने चौकी पहुंचने का आरोप, लड़की के भाई से हुई बहस
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा पार्षद के पति संजय त्यागी और एक लड़की के भाई के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है। मामला 20 वर्षीय युवती के लापता होने से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि युवती के मामले में पकड़े गए एक युवक को छुड़ाने के लिए संजय त्यागी चौकी पहुंचे थे। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 5 तारीख से लापता है युवती जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय युवती 5 तारीख से लापता है। परिजनों ने नंदग्राम पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार को शक है कि दो युवक बाइक पर युवती को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। वीडियो में लड़की के भाई से बहस वायरल वीडियो में युवती का भाई संजय त्यागी से सवाल करता नजर आ रहा है। वह कहता दिखाई दे रहा है कि उन्हें युवती का पक्ष लेना चाहिए था, लेकिन वे आरोपी को छुड़ाने के लिए चौकी पहुंच गए। इस पर संजय त्यागी कहते नजर आ रहे हैं कि लड़की और लड़का, दोनों उनके बच्चे हैं। पुलिस के आधिकारिक पक्ष का इंतजार आरोप है कि युवती के भाई ने एक युवक को पकड़ लिया था। इसके बाद संजय त्यागी उसे छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी पहुंचे थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है। फिलहाल, पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस की प्रतिक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User