यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दुकान पर बनाई चाय:कार्यकर्ताओं को पिलाई, दुकानदार के पैर छूकर बोले- आप हमारी बहन हैं

Oct 25, 2026 - 16:06
0
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दुकान पर बनाई चाय:कार्यकर्ताओं को पिलाई, दुकानदार के पैर छूकर बोले- आप हमारी बहन हैं
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने अलग अंदाज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। कानपुर में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। मॉर्निंग वॉक के दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ निकले थे। इसी दौरान चकेरी स्थित काली बाड़ी मंदिर के पास उन्हें ‘टेक्निकल चाय वाला’ नाम की दुकान दिखाई दी। यहां पहुंचकर उन्होंने खुद चाय बनाने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से चाय बनाई और कार्यकर्ताओं को पिलाई। महाना का यह अंदाज देखकर आसपास मौजूद लोग भी दुकान पर जुटने लगे। दुकानदार से पूछकर खुद बनाने लगे चाय जानकारी के मुताबिक, टी-स्टॉल पर सुशीला गुप्ता चाय बना रही थीं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनसे पूछा कि क्या वह खुद चाय बना सकते हैं। इसके बाद सुशीला गुप्ता पीछे हट गईं और महाना चाय बनाने लगे। उन्होंने खुद चाय तैयार की, उसे छाना और अपने साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को दिया। इस दौरान आसपास खड़े लोगों को भी चाय पिलाई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके इस सहज अंदाज की सराहना की। महिला दुकानदार के छुए पैर, बोले- आप हमारी बहन हैं इस दौरान सतीश महाना ने महिला दुकानदार सुशीला गुप्ता के पैर छूकर सम्मान जताया। सुशीला ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो महाना ने कहा कि आप हमारी बहन हैं। इसके बाद दुकान पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गई और लोग इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने लगे। 8 बार विधायक चुने जा चुके हैं महाना सतीश महाना कानपुर के प्रमुख और लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। वह लगातार आठ बार विधायक चुने जा चुके हैं। अपने सरल और मिलनसार व्यवहार के चलते वह क्षेत्र में अलग पहचान रखते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 23 अक्टूबर का है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधानसभा अध्यक्ष का चाय बनाना और महिला दुकानदार के प्रति सम्मान जताना चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User