मिर्जापुर में शादी के लिए कचहरी पहुंचीं दो युवतियां:साथ रहने के फैसले पर परिजन मनाते रहे, दोनों साथ में करती है नौकरी
मिर्जापुर के कचहरी परिसर में मंगलवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब दो युवतियां आपस में विवाह करने के इरादे से वहां पहुंचीं। इसकी जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी कचहरी पहुंच गए। परिजन दोनों को समझाने और घर लौटने के लिए मनाते रहे। इस दौरान परिवार के लोगों की भावुक स्थिति और युवतियों के फैसले को लेकर परिसर में चर्चा होती रही। साथ रहने के फैसले को कानूनी रूप देना चाहती थीं जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां एक निजी संस्थान में काम करती हैं। वे साथ रहने और अपने रिश्ते को कानूनी रूप देने के उद्देश्य से कचहरी पहुंची थीं। उनके इस कदम की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें मनाने में जुट गए और घर लौटने की अपील करते रहे। विवाह प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को लेकर चर्चा कचहरी परिसर में मौजूद एक अधिवक्ता ने बताया कि दो महिलाओं के बीच सामान्य विवाह प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया लागू नहीं होती। उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े दस्तावेज या प्रमाणपत्र की संभावना का भी उल्लेख किया। हालांकि, युवतियों की ओर से किसी कानूनी प्रक्रिया के पूरा होने की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद कचहरी परिसर में लोग इस मामले को लेकर चर्चा करते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)