मकान विवाद में होमगार्ड और परिजनों ने की मारपीट:कारीगर को बचाने आई महिलाओं को भी पीटा, कार्रवाई की मांग
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारीपुर गांव में मकान निर्माण के दौरान दरवाजा लगाने को लेकर रविवार दोपहर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि काम कर रहे कारीगर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, वहीं बीच-बचाव करने आईं महिलाओं को भी पीटा गया। पीड़िता ने गांव के ही एक होमगार्ड, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरवाजा लगाने के दौरान शुरू हुई कहासुनी मदारीपुर निवासी रामबेटी पत्नी स्वर्गीय रामबाबू के घर पर 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे गांव का कारीगर अखिलेश दरवाजा लगाने का काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का रहने वाला होमगार्ड राजकुमार, उसकी पत्नी विमलेश और उमा देवी वहां पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करते हुए विवाद करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं को भी पीटा रामबेटी का आरोप है कि राजकुमार ने कारीगर अखिलेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कारीगर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर जब रामबेटी और उसकी बहन शिवानी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो तीनों आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की, जिससे दोनों बहनों को चोटें आईं। थाना प्रभारी ने निष्पक्ष जांच की कही बात पीड़िता रामबेटी ने कुठौंद थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में कुठौंद थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय पांडे ने बताया कि पीड़िता के शिकायती पत्र के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, जांच के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)