शामली में त्योहारों पर पार्किंग की समस्या बढ़ी:लोग सड़कों पर वाहन खड़े कर रहे हैं, जाम की स्थिति बनी
शामली में त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही शामली शहर में पार्किंग की समस्या गंभीर होने लगी है। करवा चौथ और दीपावली पर खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंच रहे हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने वाहन सड़कों पर खड़े करके दुकानों पर खरीदारी करने जा रहे हैं। इससे बाजारों में जाम लग रहा है और दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिनभर जाम खुलवाने में जुटे रहते हैं, लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू रखना चुनौती बना हुआ है। शामली को जिला बने करीब 15 साल हो चुके हैं, लेकिन शहर में अब तक स्थायी पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी है। नगर पालिका की ओर से भी पार्किंग के लिए उपयुक्त भूमि नहीं तलाश की जा सकी है। इसका खामियाजा शहर के लोगों के साथ बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने से समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़कें बनीं पार्किंग, जाम से जूझ रहे लोग करवा चौथ और दीपावली नजदीक आने के कारण बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। आसपास के गांवों से लोग बाइक, कार और अन्य वाहनों से शामली पहुंच रहे हैं। पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण लोग सड़कों के किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़कों पर आवागमन के लिए जगह कम हो जाती है। कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। दुकानदारों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है, क्योंकि बाजार में पहुंचने वाले ग्राहकों को वाहन खड़े करने और दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है। गन्ना सीजन में बढ़ेगा यातायात का दबाव त्योहारों के बाद गन्ना पेराई सत्र शुरू होने की संभावना है। शामली शहर के बीच से गन्ना मिल तक जाने वाले मार्ग पर गन्ने से लदी बुग्गियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजरती हैं। ऐसे में पहले से ही पार्किंग और जाम की समस्या से जूझ रहेशहर में यातायात का दबाव और बढ़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)