कांग्रेस का आरोप, वोट चोरी से सत्ता में आई BJP:फतेहपुर में बोली- 1 नवंबर को दिल्ली में रैली का ऐलान, 500 कार्यकर्ता जाएंगे

Oct 26, 2026 - 14:25
0
कांग्रेस का आरोप, वोट चोरी से सत्ता में आई BJP:फतेहपुर में बोली- 1 नवंबर को दिल्ली में रैली का ऐलान, 500 कार्यकर्ता जाएंगे
फतेहपुर कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष मो.आरिफ गुड्डा ने सोमवार के दिन एक बजे केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखे हमले किए। नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने चुनावों में हेरफेर और वोट चोरी के जरिए सत्ता हासिल की है।उन्होंने कहा कि आज देश का किसान,नौजवान और हर वर्ग लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। ​कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि पूरे देश में "वोट चोर गद्दी छोड़,वोट बचाओ देश बचाओ" के नारों के साथ संविधान बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह देशव्यापी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक तानाशाहीपूर्ण व्यवस्था का विरोध नहीं किया जाता और चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होती। विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा ​प्रेसवार्ता में वीडियो बयानों के हवाले से यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस आंदोलन के तहत ब्लॉक और वार्ड स्तर पर दो महीने तक कार्यक्रम चलेंगे। फतेहपुर जनपद से भी लगभग 500 कांग्रेसी कार्यकर्ता इस रैली में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। ​वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस किसी दल विशेष की नौकर नहीं, बल्कि संविधान के दायरे में काम करने वाली संस्था है।विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने दो टूक कहा कि जब तक वोट चोरी के मामलों और प्रणाली पर सवाल उठाने वाले इस संघर्ष का न्यायसंगत परिणाम नहीं मिलता,तब तक पार्टी कार्यकर्ताओं का यह आंदोलन गली-कूचे से लेकर संसद तक जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ता जेल जाने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। इस मौके पर देवी दुबे,पंडित राम नरेश महाराज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User