हाथरस में भगवान वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम:शहर में निकली प्रभात फेरी, सरकारी विभागों ने भी किया आयोजन
हाथरस में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस मौके पर कई कार्यक्रम हुए। सुबह करीब 8 बजे रोडवेज बस स्टैंड से प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी मोहल्ला माईयान के बाबा छप्पन नाथ मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। एडवोकेट रत्नेश रत्न और प्रवीण खंडेलवाल इसमें मुख्य रूप से मौजूद थे।प्रभात फेरी शहर के सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, चावड़ गेट, नयागंज, जामा मस्जिद, किला गेट, सासनी गेट और कमला बाजार से होते हुए मोहल्ला नाई का नगला स्थित बाबा बालक दास बगीची पर खत्म हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। इस मौके पर मेला अध्यक्ष अमरदीप कमल, संरक्षक अर्जुन वाल्मीकि, ऋषभ चौधरी, सोनू पाथरे, हर्ष चौहान, अनिकेत वाल्मीकि, सौरभ कुमार, राहुल कुमार जितेंद्र वाल्मीकि आदि काफी लोग मौजूद रहे। भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने की अपील... आयोजकों ने बताया कि 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। सरकारी विभागों ने भी जयंती पर कार्यक्रम किए। नगर पालिका परिषद ने राम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कराया। अन्य जगहों पर भजन कीर्तन हुए। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी जयंती मनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)