मऊ के सूर्यकुंड पर 24 नवंबर को जलेेंगे 51-हजार दीप:काशी की तर्ज पर मनेगी देव दीपावली, चार घाटों पर होगी भव्य आरती

Nov 12, 2026 - 10:26
0
मऊ के सूर्यकुंड पर 24 नवंबर को जलेेंगे 51-हजार दीप:काशी की तर्ज पर मनेगी देव दीपावली, चार घाटों पर होगी भव्य आरती
मऊ के देवर्षि देवल स्थित सूर्यकुंड पर 24 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। इस बार 51 हजार से ज्यादा दीप जलाने की तैयारी है। घाटों को काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज के धार्मिक स्थलों की तर्ज पर सजाया जाएगा। आयोजन में भव्य आरती के साथ रंगोली प्रतियोगिता और स्लो साइकिल रेस भी कराई जाएगी। सूर्यकुंड के चारों ओर बने घाटों को चार धाम के नाम दिए गए हैं। प्रत्येक घाट की सजावट के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई गई है। आयोजक संतोष सिंह ने बताया कि सूर्यकुंड पर करीब 17-18 साल से देव दीपावली मनाई जा रही है। पहले घाट को दीपों से सजाया जाता था और स्कूली छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता होती थी। इस बार काशी की देव दीपावली से प्रेरित होकर बड़े स्तर पर दीपोत्सव और आरती की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूर्यकुंड का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यहां सूर्यदेव के बाल स्वरूप का मंदिर है और चारों ओर सीढ़ीनुमा घाट बने हैं। छठ मेले से शुरू होगा आयोजन, 24 नवंबर को समापन सूर्यकुंड पर डाला छठ के अवसर से मेले की शुरुआत होती है, जिसका समापन देव दीपावली के दिन होगा। 24 नवंबर को चारों घाटों पर भव्य आरती आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बेहतर सजावट और दीप प्रज्वलन को लेकर प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। रंगोली और स्लो साइकिल रेस के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार आयोजन के दौरान रंगोली प्रतियोगिता और स्लो साइकिल रेस में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने जिले के लोगों से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस बार सूर्यकुंड पर 51 हजार दीपों की रोशनी और भव्य आरती आकर्षण का केंद्र रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User