राजन महाराज की कथा में आएंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक:पूर्व सांसद बृजभूषण शरण और पवन सिंह भी शामिल होंगे, 25 हजार लोगों के लिए भंडारा
चंदौली जनपद के धानापुर के दशमी तालाब परिसर में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज की चल रही रामकथा के अंतिम दिन शनिवार को 3.05 बजे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल होंगे। इसके अलावा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण तीन बजे आएंगे। दोनों नेता हेलीकाप्टर से आएंगे, इसको लेकर कथा स्थल के पास ही दो हेलीपैड बनाए गए हैं। इसके अलावा भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह का भी श्रीराम कथा के कार्यक्रम में शामिल होगे। भंडारा में बनेगा पूड़ी, सब्जी, बूंदी और हलवा राजन जी महराज के कथा के समापन के बाद 24 अक्टूबर को 25 हजार लोगों के लिए भंडारा का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए मीनू में पूड़ी, सब्जी, बुंदी और हलवा को शामिल किया गया हैं। भंडारे की तैयारियों के लिए पांच सौ से अधिक कारीगरों की टीम लगाई जाएगी। सभी कारीगर स्थानीय होगे। जो दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद 25 हजार लोगों के लिए भंडारा के लिए विभिन्न व्यंजन को तैयार करेंगे। इसके बाद कथा के समापन के बाद सभी लोग भंडारा में शामिल होगे। रोज बंट रहा है 20 कुंतल देसी घी के लड्डू चंदौली जिले के धानापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन के कार्यक्रम के दौरान रोजना शाम को करीब 20 कुंतल देसी घी के लड्डू वितरित किए जाते हैं। आयोजन समिति में शामिल प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने दावा किया कि वाराणसी के राजश्री स्वीट हाउस को लड्डू बनाने का कार्य दिया गया हैं। जहां से रोजाना ताजा लड्डू उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके बाद श्रीराम कथा के समापन के बाद प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया जाता हैं।
64 हजार वर्ग फुट में लगे है दो पंडाल धानापुर के दशमी तालाब परिसर में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज को सुनने आ रहे श्रोताओं के बैठने के लिए आयोजकों के द्वारा 64 हजार वर्ग फुट के दो पंडाल बनाए गए हैं। मुख्य पंडाल 40 हजार वर्गफुट का है, जिसमें राजन जी महराज के द्वारा मंच के माध्यम से कथा किया जा रहा हैं। जबकि दूसरा पंडाल 24 हजार वर्ग फुट का स्थाई टीनशेड का हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)