मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका:श्रावस्ती में 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैठेंगे बीएलओ, करें आवेदन

Oct 23, 2026 - 18:04
0
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका:श्रावस्ती में 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैठेंगे बीएलओ, करें आवेदन
श्रावस्ती में मतदाता बनने की पात्रता रखते हैं, लेकिन अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं, तो शनिवार का दिन आपके लिए अहम है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 24 अक्टूबर को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल किए जाएंगे, शुक्रवार शाम 5:00 के बाद विभाग ने बताया कि इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। अभियान में पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, छूटे हुए मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगों और बेघर नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। फार्म-6 भरें, जरूरी दस्तावेज भी लगाएं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक फार्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेजों में से कोई एक, जैसे जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट अथवा जन्मतिथि अंकित कक्षा 10वीं या 12वीं का प्रमाणपत्र देना होगा। ऑनलाइन आवेदन का भी विकल्प जो लोग मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, वे निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in या ECINET ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म-6 भर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User