बरेली की बीएल एग्रो तंजानिया में ₹7000 करोड़ का निवेश:10 साल में खाद्य तेल, डेयरी, कृषि क्षेत्र में 1 लाख रोजगार का लक्ष्य

Oct 23, 2026 - 18:04
0
बरेली की बीएल एग्रो तंजानिया में ₹7000 करोड़ का निवेश:10 साल में खाद्य तेल, डेयरी, कृषि क्षेत्र में 1 लाख रोजगार का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित बीएल एग्रो ग्रुप ने अफ्रीकी देश तंजानिया में अगले 10 साल में 7,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। इस निवेश से खाद्य तेल, डेयरी, पशुपालन, कृषि और विनिर्माण क्षेत्र में एक लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी का मकसद तंजानिया में कृषि और औद्योगिक गतिविधियों को जोड़कर एकीकृत व्यवस्था बनाना है। इसमें भारतीय तकनीक और खाद्य प्रसंस्करण का अनुभव इस्तेमाल होगा। बीएल एग्रो की प्राथमिकता खाद्य तेल उत्पादन और प्रसंस्करण इकाइयां लगाना है। कंपनी आधुनिक डेयरी ढांचे के विकास, पशुधन की गुणवत्ता सुधारने और किसानों के साथ अनुबंध खेती पर भी काम करेगी। बीएल एग्रो के एमडी आशीष खंडेलवाल और तंजानिया की उच्चायुक्त अनिसा के. मबेगा ने इस निवेश का स्वागत किया है, जिससे रोजगार और व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User