मथुरा पुलिस की हुई लुटेरे से मुठभेड़:पैर में गोली लगने से हुआ घायल, 6 दिन पहले किसान से लूटे थे 2 लाख 13 हजार रुपए

Nov 08, 2026 - 05:29
0
मथुरा पुलिस की हुई लुटेरे से मुठभेड़:पैर में गोली लगने से हुआ घायल, 6 दिन पहले किसान से लूटे थे 2 लाख 13 हजार रुपए
मथुरा के थाना छाता कोतवाली क्षेत्र में धान बेचकर लौट रहे किसान के साथ हुई 2 लाख 13 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। छाता,स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हरियाणा का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। किसान को धक्का मारकर की थी लूट 2 नवंबर को गांव कांकेरा निवासी किसान वासुदेव मथुरा में आढ़ती अपनी फसल धान के रुपए 2 लाख 13 हजार लेकर वापस गांव लौट रहे थे। वासुदेव जैसे ही K D मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे तभी वहां नकाबपोश 2 युवकों ने उनको रोक लिया। इस दौरान एक युवक बोला बाबा कहां से आ रहे हो,जिस पर वासुदेव ने कहा मथुरा से बच्चों को कुछ खाने पीने का सामान लेकर। इसके बाद युवक ने कहा वह उनके घर गया था कार्ड देने और यह कहते हुए वासुदेव को धक्का मार दिया,जिससे वह गिर पड़े। इस दौरान दोनों बदमाश उनके पास मौजूद 2 लाख 13 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने की बदमाशों की तलाश किसान वासुदेव के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर उनकी दिवाली काली करने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने इस वारदात के खुलासे के लिए 3 टीम बनाई। छाता,स्वाट और सर्विलांस टीम लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई। शनिवार देर रात पुलिस को वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश की लोकेशन नेशनल हाईवे के पास मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। नेशनल हाईवे पर हुई मुठभेड़ बदमाश के बारे में जानकारी मिलने पर छाता पुलिस और स्वाट टीम नेशनल हाईवे पर संस्कृति यूनिवर्सिटी के पास पहुंच गई। जहां एक बदमाश HR 29 BF 8242 नंबर की बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। फरीदाबाद के बदमाश ने दिया था वारदात को अंजाम मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश ने पुलिस को अपना नाम हरियाणा के फरीदाबाद के छायंसा का रहने वाला राहुल बताया। राहुल कर छाता के अलावा अलीगढ़,बुलंदशहर और नोएडा में 11 मुकद्दमा दर्ज हैं। पुलिस ने राहुल के पास से लूटे गए रुपयों में से 52500 रुपए, तमंचा 3 खोखा और 2 जिंदा कारतूस के अलावा वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User