देवकीनंदन महाराज ने स्ट्रीट चिल्ड्रन के साथ मनाई दीपावली:आतिशबाजी चलाकर खिलाई मिठाई, बच्चे बोले हैप्पी दिवाली
विश्व शांति सेवा चैरीटेबल द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों संग दीपावली मनायी गयी । संस्था अध्यक्ष देवकी नंदन महाराज ने स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को वस्त्र वितरित किये । उन्होने दीपोत्सव का सही अर्थ निराश्रित बच्चों तक सनातनी त्यौहारों की खुशियां पहुंचाना बताया । इस दौरान बच्चों को मिठाई खिलाई उनके साथ पटाखे फोड़े। प्रियकांत जू मंदिर में हुआ आयोजन शनिवार देर शाम को प्रियाकांत जु मंदिर प्रांगण में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे परिवारों एवं स्ट्रीट स्कूल के बच्चों के लिये ‘खुशियों की दीपावली’ का आयोजन किया गया । प्रियाकान्तजु मंदिर संस्थापक देवकीनंदन महाराज ने बच्चों संग अनार-फुलझड़ी-चकरी चलाकर उनकी खुशियों को दुगना कर दिया । नये वस्त्र पाकर बच्चे भी प्रसन्न नजर आये। बच्चों के साथ खिंचाई तस्वीरें प्रियकांत जू मंदिर में देवकी नंदन महाराज से उपहार लेने के लिए हर उम्र के बच्चे पहुंचे। बच्चों ने यहां पहले देवकी नंदन महाराज से सर्दी के गर्म कपड़े लिए। इसके बाद देवकी नंदन महाराज ने इन बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और फिर पटाखे चलाकर खुशी को दोगुना कर दिया। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर देवकी नंदन महाराज ने उनके साथ तस्वीरें खिंचाई। इस दौरान बच्चों ने उनको हैप्पी दिवाली बोलते हुए थैंक्स गुरु जी कहा। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे खुशियां देवकीनंदन महाराज ने कहा कि दीपावली सनातनियों का प्रमुख त्यौहार है । उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व का सही अर्थ यही है कि खुशियों प्रकाश समाज के अंतिम परिवार तक पहुंचे । प्रियाकांत जु की कृपा से प्रत्येक वर्ष दीपावली की शुरुआत ऐसे ही जरूरतमंद बच्चों के साथ पटाखे चलाकर करते हैं। इस अवसर पर संस्था के श्यामसुन्दर शर्मा, योगेश शर्मा, जगदीश वर्मा, विजय शर्मा, स्ट्रीट चिल्ड्रन स्कूल कॉर्डिनेटर तनु चैहान एवं अन्य मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)