मुरादाबाद में पीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न:अभ्यर्थियों ने पेपर को पहली पाली जैसा बताया

Nov 01, 2026 - 19:42
0
मुरादाबाद में पीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न:अभ्यर्थियों ने पेपर को पहली पाली जैसा बताया
मुरादाबाद में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की दूसरी पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को अच्छा बताया। उनका कहना था कि सवालों का स्तर पहली पाली जैसा ही था और कई सवालों की उन्होंने पहले से तैयारी की थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था और सभी विषयों से संतुलित सवाल पूछे गए थे। एक अभ्यर्थी ने कहा कि उसका पेपर अच्छा हुआ और उसे 80 प्रतिशत तक अंक मिलने की उम्मीद है। अन्य अभ्यर्थियों ने भी पेपर को उम्मीद के मुताबिक बताया। अभ्यर्थियों के मुताबिक, सवाल हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अच्छी तैयारी करने वालों के लिए पेपर आसान रहा। परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी एक-दूसरे से जवाब मिलाते और पेपर के स्तर पर बात करते दिखे। कई अभ्यर्थियों ने अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया। अभ्यर्थियों ने मुरादाबाद के परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं हुई। दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User