नितेश मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया:बलिया के बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं में खुशी, बधाइयों का तांता लगा
भारतीय जनता पार्टी के बलिया जिला सोशल मीडिया संयोजक नितेश मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र का सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनके योगदान को देखते हुए दी गई है। इस मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने पर बांसडीह विधायक केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, आनन्द स्वरूप शुक्ला, संजय यादव, देवेन्द्र यादव, हिमांशु प्रताप सिंह, आलोक शुक्ला, संजीव डम्पू, जयप्रकाश जायसवाल, संजीव सिंह, लवकुश मधेसिया और सुरेन्द्र सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। नेताओं ने भरोसा जताया कि नितेश मिश्रा अपनी नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। वे सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक कामों को आगे बढ़ाएंगे। इस नई जिम्मेदारी को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)