शराब के पैसे को लेकर विवाद में दोस्त की हत्या:चाकू से गले पर किया था वार, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
लखनऊ के कृष्णानगर में शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने दोस्त की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने शव घर के बाहर कूड़े पर फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी राजेश रावत उर्फ काली को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी जया देवी ने 9 अक्टूबर को अपने बेटे सुखपाल (27) की हत्या के मामले में कृष्णानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में लगी थी। पकड़ में न आने पर उस पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। इस दौरान सर्विलांस व मैन्युअल साक्ष्यों की मदद से आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान ममरेश उन्नाव निवासी राजेश रावत उर्फ काली के रूप में हुई। शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया कि वह और सुखपाल दोस्त थे। दोनों कृष्णानगर क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहते थे और मजदूरी करते थे। 8 अक्टूबर को मजदूरी करने के बाद दोनों शराब लेकर कमरे पर पहुंचे। साथ बैठकर शराब पीने के दौरान पैसे के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सुखपाल गाली देने लगा। गुस्से में आकर राजेश ने पास रखे चाकू से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से उसने सुखपाल का शव घर के बाहर कूड़े पर फेंक दिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)