मेरठ में संगीतमय रामकथा:वाल्मीकि जयंती पर हनुमान चालीसा पाठ, परीक्षितगढ़ मंदिर भजनों से गूंजा
मेरठ में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर परीक्षितगढ़ नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ और संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी घटनाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम नाम का जप करते हुए वाल्मीकि महान ऋषि बने और उन्होंने रामायण की रचना की। उन्होंने माता सीता को अपने आश्रम में आश्रय दिया और उनके पुत्रों लव-कुश को शिक्षा प्रदान की। रामकथा के दौरान रामनारायण शर्मा, कपिल यादव और निशांत गर्ग ने भजन प्रस्तुत कर भगवान राम का गुणगान किया। इस अवसर पर पवन लोहारे, कपिल वाल्मीकि, पवन शर्मा, किशोर वाल्मीकि, महर्षि वाल्मीकि मंदिर समिति के पदाधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)