बिजनौर में 28-29 अक्टूबर को चक्रवाती मौसम का अलर्ट:संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर रहेंगे, तैयारियां करने के निर्देश

Oct 27, 2026 - 17:21
0
बिजनौर में 28-29 अक्टूबर को चक्रवाती मौसम का अलर्ट:संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर रहेंगे, तैयारियां करने के निर्देश
बिजनौर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के असर से जिले में 28 और 29 अक्टूबर को तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जन-धन की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राहत आयुक्त के आदेश पर सभी विभागों को आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने और आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया है। विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने और घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी किसानों को मौसम की जानकारी देंगे और फसल व अनाज सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करेंगे। सिंचाई विभाग को जलस्रोतों पर निगरानी रखने को कहा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को जर्जर भवनों को चिह्नित करने तथा जोखिम वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को मौसम पर नजर रखने और किसी भी नुकसान की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा प्रशासन ने जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और खेतों में जाने से बचें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और तेज हवाओं, गरज-चमक व बारिश के दौरान सतर्क रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User