कांग्रेस ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जन चौपाल की:मतदाताओं को जागरूक किया, भाजपा पर साधा निशाना

Oct 27, 2026 - 17:21
0
कांग्रेस ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जन चौपाल की:मतदाताओं को जागरूक किया, भाजपा पर साधा निशाना
हाथरस में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे सासनी ब्लॉक के मोमनाबाद गांव में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत जन चौपाल की। एआईसीसी पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय मौजूद थे। नरेश ठाकुर ने निष्पक्ष चुनाव व मताधिकार की सुरक्षा को लोकतंत्र की मजबूती बताया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर भी हमला किया। जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने वोट को जनता की बड़ी ताकत बताया। किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे। कांग्रेस चौपाल लगाकर जनता की आवाज उठाएगी। कार्यक्रम में पूर्व पीसीएस व प्रदेश महासचिव (कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग) डॉ. शेर सिंह वरुण उपस्थित थे। जन चौपाल का संचालन मथुरा प्रसाद कुशवाह ने किया। आयोजन सासनी ब्लॉक अध्यक्ष रिपन राव (रिंकू) ने किया। मौके पर कृष्ण एडवोकेट, अब्बास हुसैन, देवेंद्र शर्मा, संजीव अंधीवाल, रितेश सिंह, सान्तुन सेंगर, राय साहब, टेक चंद राय, नेत्रपाल सिंह, पदम पाल एडवोकेट, गीतम सिंह, छेदी लाल, अवधेश कुमार, सुखवीर सिंह, चन्द्रपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, महेश चंद, पप्पू नेताजी आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User