महोबा में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू:9 केंद्रों पर 7033 मतदाता करेंगे वोटिंग, शाम 4 बजे तक चलेगा मतदान

Oct 23, 2026 - 10:08
0
महोबा में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू:9 केंद्रों पर 7033 मतदाता करेंगे वोटिंग, शाम 4 बजे तक चलेगा मतदान
महोबा में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले में बनाए गए नौ मतदान स्थलों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। प्रशासन के मुताबिक, जिले में कुल 7033 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतदान स्थल पर सात पुलिसकर्मियों के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, सात सेक्टर मजिस्ट्रेट और नौ माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की है। एसडीएम, सीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जिले के महोबा मुख्यालय के अलावा कुलपहाड़, पनवाड़ी, चरखारी और कबरई में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने पहुंचे मतदाताओं ने भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट डालने की अपील की। वहीं, मतदान के प्रति युवक प्रदीप श्रीवास्तव का गजब में उत्साह देखने को मिला जिसके पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचा। जज्बा भी देखने को मिला। वहीं पहली बार वोट डालने वाले विवेक कुमार का भी उत्साह दिखा जिसने बूथ संख्या 1105 में अपने मत को डाला है। फिलहाल, प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया जारी है। एसडीएम सदर शिव ध्यान पांडे और सीओ रविकांत गौड़ ने प्रशासनिक अमले के साथ मतदान स्थलों पर निरीक्षण किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User