खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:हापुड़ में चारा लेने गई महिलाओं ने देखा, पहचान कराने की कोशिश
हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर के जंगल में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गन्ने के खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन देर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारा लेने गई महिलाओं ने देखा शव जानकारी के मुताबिक, गांव की कुछ महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान उन्होंने गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में पेड़ से लटका युवक का शव देखा। घबराई महिलाएं गांव पहुंचीं और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्राम प्रधान सुशील कुमार ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ राहुल सिंह और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पहचान कराने में जुटी पुलिस सीओ राहुल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और गांवों में उसकी तस्वीर भेजी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)