हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव 7 को:नेरी स्थित श्री संकटमोचन मंदिर में अनुष्ठान के बाद बांटा जाएगा प्रसाद
नेरी स्थित श्री संकटमोचन बजरंग बली आश्रम में श्री ऋषिदास हनुमान मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव एवं भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम 7 नवंबर 2026, शनिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आलू कोल्ड स्टोर के निकट संपन्न होगा। इस अवसर पर आचार्य यज्ञाचार्य पं. दिनेश कुमार मिश्र के सानिध्य में विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर की स्थापना वर्ष 2008 में स्वर्गीय अनूप कुमार मिश्रा ने कराई थी। स्थापना के बाद से ही ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव और वार्षिकोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)