भाजपा ने घोषित किए पिछड़ा, किसान व अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारी:प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर घोषणा,तीनों मोर्चो के अध्यक्ष पहले ही घोषित
भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या महानगर में संगठनात्मक विस्तार को लेकर पिछड़ा वर्ग, किसान व अनूसूचित मोर्चा के महानगर की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। तीनों मोर्चों के महानगर अध्यक्षों की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज कटियार की संस्तुति के बाद अयोध्या महानगर की कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसी प्रकार किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी एवं अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की संस्तुति पर कार्यकारिणी घोषित हुई है। महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा की नई कार्यसमिति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अशोक रावत और क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अरुण रावत की संस्तुति के उपरांत की गई है।
इससे पहले अनुराग त्रिपाठी को किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा की डॉ. अरविंद चौरसिया तथा अनुसूचित मोर्चा की जिम्मेदारी अभिषेक सागर को सौंपी गई थी। प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना और उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को उचित मंच तक पहुंचाना भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता टीम से होती है। दोनों मोर्चों की नई कार्यकारिणी में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ नए लोगों को भी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना और उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाना है।
पिछड़ा मोर्चा में उपाध्यक्ष सियाराम वर्मा, राममगन पाल, अन्नपूर्णा निषाद, लवकुश यादव, संग्राम पटेल, कृष्ण मुरारी, डॉ. अखिलेश वैश्य और जगेश्वर मौर्य, महामंत्री रामजी सोनी, वीरेंद्र पटेल और चंदन मौर्य को बनाया गया है। रामजी सोनी, वीरेंद्र पटेल और चंदन मौर्य जिला महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ में मंत्री रमेश गौड़, सूर्य प्रकाश मौर्य, अनिल विश्वकर्मा, नीरज वर्मा, शिवराम यादव, संजय गुप्ता, यशवंत विश्वकर्मा और वैभव गौड़को बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, मीडिया संयोजक पवन कुमार खरवार तथा सोशल मीडिया संयोजक आकाश गुप्ता व आईटी संयोजक की जिम्मेदारी अनूप निषाद को सौंपी गई है। सदस्यों में अनिल मौर्य, गणेश सोनी, आनंद गुप्ता, लक्ष्मण वर्मा, रामवीर विश्वकर्मा, रामनन्द, रामजीत निषाद, रत्ना जायसवाल, रामजी सोनी और घनश्याम यादव शामिल है।
वहीं किसान मोर्चा की महानगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नंद कुमार सिंह, नारायण दत्त मौर्य, ओम प्रकाश पांडेय रज्जू, रामनंदन तिवारी, कर्मवीर सिंह, अनूप कुमार वर्मा, सुधाकर सिंह और प्रवीण शंकर दुबे को बनाया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र कुमार तिवारी और रविंद्र वर्मा को सौंपी गई है। मंत्री अजय सिंह बघ्घे, वीरेंद्र वर्मा, रमेश यादव, राम इकबाल प्रजापति, रमाकांत निषाद, मायाराम प्रजापति, शुभम पांडेय और देवपत्र मांझी को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष संजय निषाद व सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रितेश गुप्ता और प्रभाशंकर पांडेय को सौंपी गई है। मीडिया संयोजक आकाश गुप्ता व सह मीडिया संयोजक श्रवण कुमार गौड़ और अमित कुमार तिवारी को बनाया गया है। कार्यालय मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, सह कार्यालय मंत्री प्रदीप पांडेय और हनुमान कोरी तथा सोशल मीडिया संयोजक राजेंद्र दुबे को बनाया गया है। सह सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी हिमांशु तिवारी और सुमित प्रजापति को सौंपी गई है। आईटी संयोजक रमेश पटवा, सह आईटी संयोजक विकास प्रजापति, शोध प्रमुख अनुज शुक्ला, सह शोध प्रमुख अशोक कुमार शर्मा और रामजी वर्मा को बनाया गया है। सदस्यों में राजकुमार वर्मा, किशन लाल प्रजापति, सुधांशु प्रताप सिंह, रामकरन वर्मा, अनिल पांडेय, अवधेश नंदन, शैलेश द्विवेदी, पवन शुक्ला, दिलीप साहू और विशाल पांडेय शामिल है।
वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा की कमेटी में जिला उपाध्यक्ष फूलचन्द्र रावत, दिलीप रावत, कैलाश चौधरी, सुरेन्द्र कुमार रावत, मोहित सोनकर, रमन लाल, जय प्रकाश रावत और अभिषेक राज को बनाया गया है। इसके साथ में जिला महामंत्री सोमनाथ बघेल, शिवराम पासवान और पंकज कनौजिया तथा जिला मंत्री गीता देवी, प्रेम कोरी, अशोक सोनकर, सुरेन्द्र कनौजिया, रंजीत गौतम, अवनीश कुमार, सन्तराम भारती और संजय कोरी को बनाया गया है। जिला कोषाध्यक्ष बरदानी लाल डोम, जिला मीडिया संयोजक अभिषेक सोनकर रितिक, जिला सोशल मीडिया संयोजक संदीप भारती जिला आईटी संयोजक डॉ. सुर्य शेखर को बनाया गया है। कार्यसमिति सदस्य में अभय सोनकर, तीलकराम मांझी, सूरज गौतम, विवेक कुमार, रंजना सागर, विकास कुमार, रीता देवी, शिव कुमार, रवि रावत और राहुल रावत को शामिल किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)