निरीक्षण में मिला बंद शौचालय, खराब RO और टूटा दरवाजा:हमीरपुर में DM ने परखी स्कूल की व्यवस्थाएं, जताई नाराजगी

Nov 03, 2026 - 17:26
0
निरीक्षण में मिला बंद शौचालय, खराब RO और टूटा दरवाजा:हमीरपुर में DM ने परखी स्कूल की व्यवस्थाएं, जताई नाराजगी
हमीरपुर में कन्या प्राथमिक विद्यालय पौथिया में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे DM अशोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी, बंद शौचालय, खराब आरओ और रसोईघर का टूटा दरवाजा मिला। बच्चों की पढ़ाई का स्तर भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर DM ने BSA मुकेश खरवार को सभी कमियां तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। DM ने बच्चों से सवाल पूछकर उनकी पढ़ाई का स्तर परखा। स्टोर रूम में भी गंदगी और अव्यवस्था मिली। दिव्यांग बच्चों के शौचालय तक पहुंचने के लिए रैंप नहीं बना था। परिसर में बना ओपन जिम भी खराब हालत में मिला। लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही DM ने शौचालय चालू कराने, आरओ ठीक कराने, रसोईघर की मरम्मत और परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिए रैंप बनवाने और ओपन जिम की हालत सुधारने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सिर्फ शिक्षकों की हाजिरी लगना काफी नहीं है, बच्चों को पढ़ाया भी जाना चाहिए। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर पढ़ाई की गुणवत्ता जांचने और परिषदीय स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार और सहायक अध्यापिकाएं निहारिका व वंदना मौजूद रहीं। सड़क की खुदाई कर जांचीं परतें DM अशोक कुमार ने मंगलवार को मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की खुदाई कराकर उसकी चौड़ाई और परतों की मोटाई की जांच कराई। जांच में सड़क की निर्माण सामग्री और परतें तय मानकों से अधिक पाई गईं। इसके बाद DM ने बिवार पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की टंकी की नियमित सफाई कराने और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User