डिलीवरी के बाद महिला की मौत:पिता ने अस्पताल और ससुराल वालों पर लापरवाही का लगाया आरोप

Nov 03, 2026 - 17:26
0
डिलीवरी के बाद महिला की मौत:पिता ने अस्पताल और ससुराल वालों पर लापरवाही का लगाया आरोप
टिसुआ निवासी प्रतिभा सक्सेना ने डिलीवरी के दौरान बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। उनके पिता ने निजी अस्पताल और ससुराल वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रतिभा के पिता ने बताया कि उनकी शादी चार साल पहले हुई थी। उनकी पहले से एक बेटी थी। पिता का आरोप है कि बेटी होने के कारण ससुराल वाले प्रतिभा को ताने मारते और परेशान करते थे। पिता के मुताबिक, प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल वालों ने प्रतिभा को एक छोटे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनका आरोप है कि वहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं और उन्हें किसी बड़े सरकारी या अच्छे निजी अस्पताल में नहीं ले जाया गया। पिता ने आरोप लगाया कि अस्पताल और प्रतिभा के सास-ससुर की लापरवाही से उनकी बेटी की मौत हुई। उन्होंने कहा कि डिलीवरी के समय सास, ससुर, जेठ और ननद अस्पताल नहीं पहुंचे। उनके मुताबिक, अस्पताल में सिर्फ प्रतिभा के पति और आशा कार्यकर्ता गए थे। पिता ने कहा कि अगर प्रतिभा को समय पर सही अस्पताल में भर्ती कराया जाता, तो वह जिंदा होती। उन्होंने अस्पताल और ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने ससुराल पक्ष और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत देने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User