पेड़ से लटका मिला 12 वर्षीय युवक का शव:लखीमपुर में साथ गई बच्ची घर लौटी, भाई ने हत्या की जताई आशंका; पुलिस ने कब्जे में लिया शव
लखीमपुर में ओयल के बेहजम ब्लॉक के मड़राही गांव में 12 वर्षीय प्रिंस का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। वह दोपहर में बकरियां चराने निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। नहर के आसपास बकरियां चराता था प्रिंस, मोहल्ला मुरवन टोला के देवीदीन का बेटा था। परिजनों के मुताबिक, वह दोपहर करीब एक बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ बकरियां चराने गया था। वह अक्सर नहर के आसपास बकरियां चराता था। शाम करीब चार बजे उसके साथ गई गांव की बच्ची आरुषी बकरियों के साथ घर लौट आई। उसने बताया कि प्रिंस बकरियां छोड़कर कहीं चला गया है। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। पेड़ से लटका मिला बच्चे का शव प्रिंस के बड़े भाई शुभम (18) ने बताया कि परिवार में तीन भाई और तीन बहनें हैं। शुभम सबसे बड़े हैं। दूसरे भाई शिवम की उम्र 16 साल है। बहनों में शीलू (30) विवाहित हैं, जबकि आशु देवी (23) और गौतमी (15) हैं। शुभम के मुताबिक, प्रिंस ने कक्षा 6 की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह घर पर खेती-बाड़ी और मजदूरी में हाथ बंटाता था। वह बकरियां चराने भी जाता था। शुभम ने बताया कि शाम करीब छह बजे मड़राही गांव में पेड़ से एक बच्चे का शव लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर शव प्रिंस का निकला। पिता देवीदीन ने कहा कि जिस साड़ी के फंदे पर शव लटका था, वह उनके घर की नहीं थी। पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग परिवार ने प्रिंस के इतनी दूर पहुंचने पर भी सवाल उठाए और इन्हीं बातों के आधार पर हत्या की आशंका जताई। शुभम ने पुलिस को तहरीर देकर जांच कराने की बात कही। सूचना पर एलआरपी पुलिस, ओयल चौकी प्रभारी विलियम कौशिक और सदर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा, पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)