दलित बस्ती में प्रभारी मंत्री की चौपाल:इटावा में बेबी रानी मौर्य बोलीं- गुंडों और भू-माफियाओं से बचना है तो योगी सरकार बनानी होगी

Nov 23, 2026 - 08:47
0
दलित बस्ती में प्रभारी मंत्री की चौपाल:इटावा में बेबी रानी मौर्य बोलीं- गुंडों और भू-माफियाओं से बचना है तो योगी सरकार बनानी होगी
इटावा में कैबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य रविवार रात करीब 8 बजे नगर पालिका क्षेत्र की मलिन बस्ती बत्तख तलैया पहुंचीं। वार्ड कटरा सहाब खां में उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उनका जोर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने पर भी रहा। उन्होंने लोगों से कहा कि गुंडों और भू-माफियाओं से बचना है तो प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार बनानी होगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। रात 8 बजे बस्ती पहुंचीं मंत्री, सुविधाओं का लिया जायजा बेबी रानी मौर्य ने बस्ती में पहुंचकर साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तय समय में निस्तारण किया जाए। काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश चौपाल में मंत्री ने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत की और उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और दलितों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याएं जानने के लिए ही वह बस्ती में आई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। अखिलेश यादव के अग्निवीर वाले बयान पर बोला हमला मीडिया से बातचीत में बेबी रानी मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर योजना को खत्म करना चाहते हैं। वह सिर्फ एक वर्ग विशेष के लिए काम करना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा, "बिल्कुल, चुनाव आने वाले हैं और हम लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।" बोलीं- भाजपा के साथ खड़े रहिए, योगी जी ही आपकी रक्षा कर सकते हैं चौपाल में संबोधन के दौरान मंत्री ने लोगों से भाजपा के साथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर सपा के अत्याचारों से बचना है तो भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाइए। भाजपा के साथ नहीं खड़े हुए तो आने वाले दिनों में आपकी रक्षा कोई नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा, "योगी जी में दम है, जो आपकी रक्षा कर सकते हैं।" मंत्री ने लोगों से कहा कि गुंडों और भू-माफियाओं से बचना है तो प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार बनानी होगी। ये लोग रहे मौजूद: कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम विपिन कुमार, एसपी सिटी बबीता सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User