संभल के ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया:शहर में मौसम साफ, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचा; AQI 308 पर

Nov 23, 2026 - 08:47
0
संभल के ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया:शहर में मौसम साफ, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचा; AQI 308 पर
संभल के ग्रामीण इलाकों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि शहर में मौसम साफ रहा। शहर में विजिबिलिटी सामान्य दर्ज की गई। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण ठंडक बढ़ गई। जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 308 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में है। दोपहर में 26 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान सोमवार सुबह 8 बजे जिले का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बाद दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। शाम को तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इस दौरान तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिनभर मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। तहसील संभल के असमोली ब्लॉक और तहसील गुन्नौर के जुनावई ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। कार्तिक पूर्णिमा के बाद बढ़ने लगती है ठंड 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का मुख्य स्नान है। आमतौर पर इसके बाद ठंड बढ़ने लगती है। इस बार अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश के बाद से ही मौसम ठंडा हो गया। नवंबर में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस गिर चुका है। अस्पतालों में खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े मौसम में बदलाव का असर अस्पतालों में भी दिख रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला संयुक्त अस्पताल में 40 मरीज भर्ती हैं। यहां रोजाना ओपीडी में करीब 1,000 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रतिदिन 8,000 ब्लड जांच हो रही हैं। सुबह-शाम ठंड, दिन में निकल रही धूप दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि दिन में धूप रहती है, जबकि सुबह और शाम ठंड महसूस होती है। इस वजह से घरों में लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान के समय तक आमतौर पर मौसम सामान्य रहता था, लेकिन इस बार दीपावली पर ही ठंड पड़ने लगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User