राम जन्म की लीला देख आनंद में डूबे दर्शक:वृंदावन में चल रही रामलीला में भक्तों ने लगाए जयकारे, बधाई स्वरूप लुटाए उपहार

Oct 25, 2026 - 05:24
0
राम जन्म की लीला देख आनंद में डूबे दर्शक:वृंदावन में चल रही रामलीला में भक्तों ने लगाए जयकारे, बधाई स्वरूप लुटाए उपहार
वृंदावन में रंगनाथ मन्दिर के बड़ा बगीचा मैदान पर आयोजित रामलीला महोत्सव में दूसरे दिन शनिवार की शाम को राम भक्त भगवान राम के जन्मोत्सव पर आनंद में डूबते हुए जमकर झूमे। राम जन्म के उल्लास में डूबे दर्शकों को आयोजकों द्वारा बधाई स्वरूप उपहार लुटाए गए। जिसे पाने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। पुत्रेष्ठी यज्ञ का हुआ भावपूर्ण मंचन श्री वृंदावन रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित चौदह दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन अवध नरेश राजा दशरथ द्वारा गुरु वशिष्ठ से पुत्र प्राप्ति के योग के विषय में जानना और गुरु वशिष्ठ द्वारा पुत्रेष्ठी यज्ञ का बहुत ही भावपूर्ण मंचन किया गया। राजा दशरथ द्वारा वैदिक परम्परा से पुत्रेष्ठी यज्ञ के फल का रानी कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खिलाने के बाद पुत्र प्राप्ति के योग के प्रसंग को बड़े ही मनोहारी ढंग से दर्शाया गया। राम जन्म की खुशी में झूमे भक्त रामलीला महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म की घोषणा के बाद राजा दशरथ समेत अवध वासियों में उमड़े उल्लास का वर्णन रहा। अवध बाजे बधाई राम जन्मे है आज का मंगल गायन होते ही पंडाल में गजब का उत्साह छा गया। पूरे जोश के साथ दर्शकों ने भगवान राम की जयकार का उद्घोष किया। आयोजकों द्वारा भक्तों को बधाई स्वरूप फल मिष्ठान, बिस्कुट टॉफी, खिलौने लुटाए गए। यह रहे मौजूद इससे पहले श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान के निदेशक सौरभ द्विवेदी के आचार्यत्व में आयोजित होने वाली रामलीला का शुभारंभ धर्माचार्य चतुर नारायण शास्त्री,श्री भगवान शर्मा एडवोकेट, मित्र वृंदा ग्रुप के निदेशक धनंजय सिंह, अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल ने विधिवत राम दरबार का पूजन अर्चन कर किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल, महामंत्री अनिल गौतम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित, उपाध्यक्ष बंसी तिवारी, संयोजक शुभम अग्रवाल, मधुमंगल शुक्ला, पारस अग्रवाल, आशीष ठाकुर,लक्ष्मी नारायण निषाद, राजीव बंसल, गोविंद शर्मा, हिमांशु बंसल, आशीष अग्रवाल,देवेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User